Sunday, June 19, 2011

आशिक के लिए पति को अलविदा

पति को छोड़ आशिक के साथ ज्यादा समय बीताना एक युवती की आदत में सुमार हो गया था। लेकिन एक दिन उसके पति ने उसे आशिक के साथ कम कपड़ों में देख लिया। इसका विरोध करने पर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
मनोज राठौर
पुराने शहर के छोला मंदिर थाने में 19 अप्रैल 2011 की रात करीब दस बजे एक युवती ने फोन लगाया। उसने पुलिसकर्मी को अपना नाम सरोज बताया हुए कहा कि मेरे पति की अधिक शराब पीने से मौत हो गई है। उनकी लाश घर में पड़ी हुई है। कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है। इस पर थाना स्टाफ सरोज के बताए गए पते कल्याण नगर पहुंचा और वहां 30 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र हरदेव साहू की लाश बरामद की। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया था। इस दौरान पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से जानकारी जुटाई, तो उन्हें पता चला कि सरोज के चाल-चलन ठीक नहीं थे। उसके घर पर एक युवक का आना-जाना था। इसी को लेकर अक्कसर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। यह जानकारी थाना स्टाफ ने टीआई आरबी कटियार को बताई, तो उन्होंने बिना समय गवाते हुए सरोज को महिला पुलिस की सहायता से हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में वह आनाकानी करने लगी, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपने प्रेमी विशाल के साथ पति रामप्रवेश की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार की।
ऐसी की हत्या: कल्याण नगर निवासी रामप्रवेश मूल रूप से ग्राम भौंरी गोपालगंज (बिहार) का रहने वाला था। वह दो साल पहले ही बिहार से भोपाल में आकर रहने लगा। वह मिस्त्री का काम कर पत्नी सरोज (28) और तीन बच्चों का पालन-पोषण करता था। घटना से छह दिन पहले की बात है। रामप्रवेश ने पत्नी से कहा कि तू जल्दी अपने चाल-चलन सुधार ले, वरना किसी दिन बहुत बुरा होगा। इस दौरान उसने दोस्त विशाल (18) के घर में आने को लेकर भी एतराज जताया था। इस पर सरोज बिगड़ गई और उसने कहा कि तुम मेरे चरित्र पर शक करते हो। इसके बाद तो पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। आखिर में रामप्रवेश बिहार भाग जाने के लिए धमकी देकर घर से चला गया और कई दिनों तक लौटकर घर नहीं आया। इधर, पति के घर से चले जाने का दुख सरोज को नहीं था, क्योंकि उसकी सभी जरूरतें विशाल पूरी जो कर रहा था। मगर 19 अप्रैल 2011 की रात साढ़े नौ बजे रामप्रवेश अचानक घर पर आ धमका। उसने दरवाजा खटखटाया और सरोज को आवाज लगाई, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इस पर वह चोरी-छुपे दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया। किसी तरह वह घर के आंगन में पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। सो, रामप्रवेश फिर छत पर चढ़ गया और छत पर चढ़ी लोहे की चादर को ऊपर कर कमरे में झांक कर देखने लगा। कमरे के अंदर का दृश्य को देखकर उसके होश उड़ गए। वह खुद को रोक नहीं पाया और चादर को हटाकर कमरे के अंदर कूद गया। पलंग पर उसकी पत्नी सरोज और साथी विशाल सो रहा था। उनके शरीर पर कपड़े न के बराबर थे। पत्नी को ऐसी हालत में देखकर उसका खून खोल गया और उसने विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर, प्रेमी विशाल को पिटता देखक सरोज खुद को रोक नहीं पाई और उसने पति के दोनों हाथ पकड़कर उसे पलंग पर पटक दिया। इसी बीच विशाल ने रामप्रवेश के दोनों पैर पकड़ लिए थे। फिर क्या था, प्रेमी के प्यार के नशे में चूर सरोज ने अपने ही पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से विशाल को भागा दिया। इसके बाद सरोज ने छोला मंदिर थाने में पति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।
आए दिन होता था झगड़ा: इस मामले की जांच कर रहे लालजी त्रिपाठी ने बताया कि अवैध संबंध की बात को लेकर रामप्रवेश और उसकी पत्नी सरोज के बीच आए दिन झगड़ा होता था। झगड़े के दौरान पत्नी को सबक सीखाने के उद्देश्य से अक्सर रामप्रवेश कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर बाहर चला जाता था। इसका फायदा उसका साथी विशाल उठाता था। वह मौके पाकर सरोज के घर पहुंच जाता और उसके साथ लंबा समय गुजराता था। दरअसल, विशाल रामप्रवेश के गांव का रहने वाला है। इसके चलते ही सालों से विशाल का रामप्रवेश के घर पर आना-जाना था। इस आने-जाने के दौरान विशाल की नजर उसकी पत्नी सरोज पर पड़ गई और उसने कम उम्र में उससे शारीरिक संबंध बना लिए। काम में व्यस्त होने के कारण उसे पत्नी के बारे में पता नहीं चला। वहीं दो साल पहले ही रामप्रवेश पत्नी और बच्चों को लेकर भोपाल आ गया। इधर, विशाल भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी भोपाल आ गया। विशाल दिन के समय सरोज के पास चला जाता था और शाम को रामप्रवेश के काम से लौटने से पहले भाग निकलता। सालों से सरोज और विशाल के बीच में चल रही रास-लीला की चर्चा कॉलोनी में आम होने लगी थी। यह बात किसी ने रामप्रवेश को बताई, तो उसने विशाल के घर पर आने पर अपत्ति जताना शुरू कर दी। हालांकि, यह बात सरोज का न गबार गुजरी और उसने पति का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते ही पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। सरोज का आरोप था कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

No comments:

Post a Comment