Monday, April 05, 2010

टेनिस गेंद और बल्ले का मिलन कब?













मनोज राठौर
टेनिस गेंद और बल्ले की प्रेम कहानी विवादों में आ गई है। कोई कहता है कि इस बल्ले पर मेरा नाम है, जिसके साथ कई टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। कोई राग अलाप रहा है कि इस बल्ले पर सिर्फ मेरा अधिकार है। अब मामला अदालत के द्वार पर पहुंचा गया है। प्यार करने वाले दो दिलों के बीच एक दीवार खड़ी हो गई। एक तरफ खाई और दूसरी तरफ कुआ। बात हो रही है भारतीय टेनिस की शान सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक की।
प्यार किया नहीं जाता हो जाता है... यह गाना शोएब और आयशा पर अच्छा लगाता है। आयशा दुनिया से चिल्ला-चिल्ला बोल रही है कि शोएब उसका कथित पति है। उसने शोएब के साथ बीताए पलों को कैमरे में कैद किया है। आयशा की प्रेम कहानी इंटरनेट से शुरू हुई। मॉनीटर पर देखकर शोएब ने आयशा को पसंद किया। रात-रात भर चेटिंग के जरिए दोनों जवा दिलों की बात होने लगी। वह प्यार में इस कदर पागल हो गया कि वह आयशा के घर पहुंच गया और उसने उसके परिजन से रूबरू होकर बातचीत की। मगर, इंटरनेट पर दिखने वाली आयशा के दीदार उसे नहीं हुए और वह वापस लौट आया।
किसी ने खूब लिखा है। दो दिल मिल रहे हैं, मगर धीरे-धीरे। ऐसा ही हुआ शोएब और सानिया मिर्जा के बीच। दोनों का प्यार मीडिया की सुर्खियों में क्या आया? दोनों दुनिया कों मुंह चिड़ाने लगे। दुबई में होने वाली टेनिस और बल्ले की शादी पर ग्रहण लग गया। कौन रोकेगा, दो जबा दिलों को। मच रही है आत्मा और दिल बेकरार है। चलो जाने दो, विवादों के बीच शादी करने का अपना अलग मजा है। शादी के बाद मुददा यह भी उठेगा कि सानिया भारत के लिए खेलेगी या फिर पाकिस्तान के लिए। इसको लेकर खेल विभाग में खासी चर्चा है।
खुशी होती है तो बल्ले-बल्ले। मगर, पाकिस्तान के लिए तो यह बल्ले-बल्ले की नहीं। उनके लिए तो यह बल्ले और टेनिस की बात हो गई। उनकी खुशियां दौगुनी हो गई। पाकिस्तान की महिला वर्ग के लिए भी राहत भरी खबर है कि वह भी हर क्षेत्र में पर्दा के पीछे नहीं रहेंगी। उनका कद भी पुरूष सा हो जाएगा। हालांकि, इस मामले में विवाद भी हुआ और बयानबाजी भी। सानिया का बयान था कि मुझे और मेरे परिवार को सच्चाई पता है। इस बात की चिंता नहीं है कि आयशा शोएब पर क्या आरोप लगा रही है। इनका कहना का मतलब है कि मेहंदी लगाऊंगी मैं शोएब के नाम की। चाहे शोएब धोखेबाज हो, या फिर वह सानिया से दूसरी शादी कर रहा हो। इससे सानिया को कोई फर्क नहीं पड़ता। शोएब भी बिंदास होकर कहते हैं कि ठंडा मतलब सानिया का घर का पानी। दरअसल उस पर आयशा के आरोप का कोई असर नहीं पड़ा है। वह अदालत में लड़ने को तैयार है। उसे तो सानिया के घर के घाट का पानी पसंद है। कितना भी विवाद हो जाए। मगर तय है कि सानिया और शोएब का निकाह जरूर कबुल होगा। मामला दिलचस्प है। सब यहीं है, देखते हैं आगे होता क्या है?